सरगुजा
भाजयुमो सरगुजा आज करेगी आरटीओ कार्यालय का घेराव
09-Feb-2023 7:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 9 फरवरी।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में भाजयुमो सरगुजा के द्वारा 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे परिवहन कार्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर परिवहन कार्यालय का घेराव एवं प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतापपुर रोड में वाटर पार्क के सामने पूरे जिला भर से आए भाजयुमो के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे उसके पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार में मंत्री मोहम्मद अकबर की शव यात्रा निकालते हुए आरटीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन एवं घेराव किया जाएगा।उपयुक्त जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संजीव वर्मा ने दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


