सरगुजा
गांजा तस्करी, एक आरोपी गिरफ्तार
09-Feb-2023 7:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 9 फरवरी। दरिमा पुलिस ने गांजा तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार दरिमा पुलिस पेट्रोलिंग टीम को नवानगर बांध की ओर रवाना हुए थे। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर लुकने छिपने का प्रयास करने लगा।
संदिग्ध गतिविधि लगने पर पकडक़र पूछताछ किया गया। उसने अपना नाम बाबूलाल राजवाड़े निवासी दरिमा का होना बताया। संदिग्ध की तलाशी लेने पर 1किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।
बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राहक की तलाश करना बताया। आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


