सरगुजा

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव, विजेता पुरस्कृत
04-Jan-2023 8:01 PM
डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव, विजेता पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 4 दिसंबर। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल केवरी लखनपुर का वार्षिक खेल महोत्सव आज लखनपुर के मिनी स्टेडियम में हुआ, जिसमें विभिन्न प्रतियोगियता का आयोजन कर विजेता-उपविजेता को मेडल से पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोनिका पैकरा अध्यक्ष जनपद पंचायत, विशिष्ट अतिथि अर्पिता सिंह देव जिला पंचायत सदस्य, अमित सिंह देव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, सावित्री दिनेश साहू अध्यक्ष नगर पंचायत,रामनारायण दुबे उपाध्यक्ष, विक्रमादित्य सिंह देव विधायक प्रतिनिधि, वीरेंद्र सिंह देव, शैलेंद्र गुप्ता, राजेंद्र जायसवाल, संजय गुप्ता, प्रकाश ठाकुर, शराफत अली, मोजिब खान, रामसुजन द्विवेदी, प्राचार्य विनय श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विभिन्न खेल कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, लंबी दौड़, चेस सहित अन्य खेल के विजयी प्रतियोगियों को शील्ड से पुरस्कृत किया गया।


अन्य पोस्ट