सरगुजा
ब्लॉक कांग्रेस पिछड़ा वर्ग की मैनपाट में बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,4 जनवरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के द्वारा आज मैनपाट सर्किट हाउस में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग की बैठक रखी गई। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन तेलघानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता (जिला अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस)मुख्य अतिथि रहे।
लक्ष्मी गुप्ता ने प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी, वहीं कांग्रेस के द्वारा 27 फीसदी आरक्षण को लेकर भूपेश सरकार की आरक्षण नीति को बेहतर बताया। उन्होंने भाजपा के द्वारा आरक्षण विधेयक को बाधा उत्पन्न करने की बात कही। भाजपा के द्वारा बाधा उत्पन्न करने से शैक्षणिक संस्थान के साथ नौकरियों में बेरोजगारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार के द्वारा सभी वर्गों के लिए कई योजनाएं दी जा रही है। किसानों की धान खरीदी, किसान न्याय योजना, गोबर खरीदी अन्य बहुत सी योजनाएं भूपेश सरकार के द्वारा दी जा रही है।
सीतापुर विधानसभा के विधायक तथा प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के द्वारा विधानसभा ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में मुफ्त में चावल हर परिवार को प्रदान की गई। आज सीतापुर विधानसभा में विकास के कई कार्य हुए हैं। इस बार हमें 50,000 से अधिक मतों से ऐतिहासिक जीत दिलाना है तथा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को पुन: लाना है।
जिला पंचायत सदस्य सुनील बखला ने कहा-हमारे क्षेत्र के विधायक तथा प्रदेश में मंत्री अमरजीत भगत के द्वारा लगातार विकास की गंगा बहाई जा रही है। वर्तमान में अंबिकापुर से मैनपाट रास्ता पुरानी नहीं परंतु अब हमें नए रास्ता की सौगात मंत्री के द्वारा दी जा रही है।
पर्यटन मंत्री के द्वारा हाल ही में पर्यटकों के लिए मैनपाट में करमा एथनिक रिसॉर्ट की सौगात दी गई है। मैनपाट में छत्तीसगढ़ ही नहीं अन्य राज्य से अब यहां की सुंदरता को देखने आएंगे। फरवरी में कार्निवाल महोत्सव होने वाली है। प्रदेश में जबसे संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत बने हैं, क्षेत्र में संस्कृति प्रथा की जड़ मजबूत हो रही है। क्षेत्रीय कलाकारों को अवसर दी जाती है।
इस बार भी भव्य रुप में मैनपाट कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन तथा आभार मैनपाट ब्लॉक के अध्यक्ष जितेंद्र यादव के द्वारा किया गया।


