सरगुजा

आयुष कॉलेज ऑफ नर्सिंग में वार्षिक खेल महोत्सव
21-Dec-2022 6:11 PM
आयुष कॉलेज ऑफ नर्सिंग में वार्षिक खेल महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 21 दिसंबर। आयुष कॉलेज ऑफ नर्सिंग, लालखदान बिलासपुर में एम.एस.सी. नर्सिंग, बी.एस.सी. नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग एवं जी.एन.एम. नर्सिंग संचालित है। संस्था में प्रशिक्षार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी महत्व दिया जाता है। इसी तारतम्य में वार्षिक खेल महोत्सव हुआ।

वार्षिक खेल महोत्सव का प्रारंभ संचालक विशाल दीक्षित द्वारा दीप प्रज्जवलित एवं मशाल प्रज्जवलित कर किया गया इसके पश्चात् मेरीगोल्ड हाउस जैसमीन हाउस, ट्यूलिप हाउस एवं रोज हाउस के प्रशिक्षार्थियों द्वारा मार्चपास्ट किया गया जिसका समा देखते ही बनता है। तत्पश्चात् समस्त नर्सिंग पाठ्यक्रम के प्रशिक्षार्थियों द्वारा विभिन्न खेल स्पर्धा में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ एवं रिलेरेस, बोरा दौड़ इत्यादि बाह्य स्पर्धा में प्रशिक्षार्थियों द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके साथ आंतरिक खेल स्पर्धा में कैरम, रंगोली, मेंहदी एवं चैस में लड़कियों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। गोला फेंक, लंबी कूद, खो-खो, सूई धागा, रिलेरेस, बैडमिंटन एवं क्रिकेट इत्यादि में प्रशिक्षार्थियों द्वारा बेहत्तर प्रदर्शन किया गया उनका मनोबल देखते ही बनता था। वार्षिक खेल महोदत्सव का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। प्रशिक्षार्थियों द्वारा विभिन्न खेल स्पर्धा में अपना बेहतर प्रदर्शन किया गया। संस्था में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा जज्बा समिति के सहयोग से नि:शुल्क रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया।संस्था द्वारा क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन गया।

संचालक विशाल दीक्षित, प्राचार्या सुश्री माधुरी वैष्णव एवं डॉ. मीनाक्षी सिंह ने प्रशिक्षार्थियों के उपरोक्त कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशिक्षार्थियों के मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास का होना भी आवश्यक हैं।


अन्य पोस्ट