सरगुजा
राइस मिलों व खरीदी केंद्रों का निरीक्षण
18-Nov-2022 8:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सीतापुर,18 नवंबर। विकासखंड सीतापुर क्षेत्र अंतर्गत राइस मिलों एवं खरीदी केंद्रों का अनुविभागीय अधिकारी रवि राही के द्वारा निरीक्षण किया गया।
ज्ञात हो कि 1 नवंबर से धान खरीदी की जा रही है, जिसमें सही तरीके से धान की खरीदी का काम किया जा सके। बिचौलियों द्वारा धान की खरीदी बिक्री जोरों से किया जा रहा है, जिसके कारण शासन द्वारा समस्त राइस मिलों एवं खरीदी केंद्रों का जांच के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें आज विक्की राइस मिल, श्याम एग्रो मिल एवं घनश्याम राइस मिल व प्रतापगढ़ धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


