सरगुजा

वृक्षमित्र ओपी अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
17-Nov-2022 7:57 PM
वृक्षमित्र ओपी अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

अम्बिकापुर,17 नवम्बर। आज वृक्षमित्र स्व. ओपी अग्रवाल की जयंती पर ग्राम सुखरी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की उपस्थिति में उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। गसुखरी के निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के मैदान में ओपी अग्रवाल को याद किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष विनय शर्मा, मुनेश्वर राजवाड़े एवं काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। 

 


अन्य पोस्ट