सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,13 अक्टूबर। युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकल झा ने आज गाजे-बाजे के साथ पदभार ग्रहण किया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव, औषधीय पादप बोर्ड अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, श्रम कल्याण मण्डल अध्यक्ष शफी अहमद ने वरिष्ठजनों की उपस्थिति में कार्यभार ग्रहण कराया।
श्री सिंह देव ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की रीति नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी युवाओ पर है। युवाओं का जोश और सीनियर्स का होश मिल कर नया इतिहास रचेगा। नए विधि से चुनकर आये युवा कांग्रेसियों पर बड़ी जिम्मेदारी है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया, राहुल की मंशा संगठन में महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी की है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं की उपिस्थिति हमेशा से कम रही है। नई टीम में महिलाओं का आगे आना अच्छा संकेत है। उन्होंने आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को और सक्रिय करने की बात कही। इससे पहले युवक कांग्रेस का विजय जुलूस पुराना जिला कांग्रेस कार्यालय कोठे घर से शुरू हुआ।
दुपहिया वाहनों की अगुवाई में खुली जीप में सवार युकां जिला अध्यक्ष विकल झा, लुंड्रा विधानसभा अध्यक्ष गंगा राम पैकरा, प्रदेश महासचिव प्रितिका विश्वकर्मा, सीतापुर उपाध्यक्ष अनिमा केरकेट्टा, अम्बिकापुर उपाध्यक्ष प्रिंस विश्वकर्मा सवार थे। गाजे बाजे के साथ निकली विजय जुलूस का रास्ते भर जगह-जगह स्वागत हुआ।
विजय रैली के राजीव भवन पहुंचने पर वरिष्ठ कांग्रेसियों ने पुष्प वर्षा और महिला कांग्रेस की टीम ने आरती उतार कर विजेताओं का स्वागत किया। जमकर आतिशबाजी की गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा, विनय शर्मा बंटी, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, मो. इस्लाम, दुर्गेश गुप्ता, सैयद अख्तर हुसैन, शैलेन्द्र सोनी, अंशु बाबा, आशीष वर्मा, अनूप मेहता, जगरनाथ कुशवाहा, अमित जायसवाल, मधु दीक्षित, सन्ध्या रवानी, रुही गजाला, नुजहत फातिमा,गीता प्रजापति, चुनमुन तिवारी, शमा परवीन, हिमांशु जायसवाल, शुभम जायसवाल, नीतीश चौरिसिया, रजनीश सिंह, उत्तम राजवाड़े, विकास केशरी, गीता प्रजापति, मुनेश्वर राजवाड़े, अविनाश कुमार, निक्की खान, पंकज शुक्ला, आकाश अग्रहरि, हिमांशु अग्रवाल, अमित मिंज,राहुल नॉक्स, स्वनिम शुक्ला, अंशु केशरी, चुन्ना, संजय सिंह, लवकेश पासवान, बाबू सोनी, शकीला, हमीदा, राजन सिंह, ओनिमेश सिन्हा, सरजू साहू, सपना सिन्हा, आदि उपस्थित थे।


