सरगुजा

शास. कर्म. संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण आज
08-Oct-2022 8:06 PM
शास. कर्म. संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण आज

अम्बिकापुर, 8 अक्टूबर।  छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष जी.आर.चन्द्रा एवं प्रदेश महामंत्री आनंद सिंह यादव ने बताया कि संगठन के नव गठित प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी बिलासपुर का शपथग्रहण कार्यक्रम 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे जल संसाधन परिसर प्रार्थना सभागृह बिलासपुर में मुख्य संरक्षक पी.आर. यादव तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों के मुख्य आतिथ्य एवं उपस्थिति में आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेश भर के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं तहसील, जिला प्रांतीय प्रतिनिधि एवं सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।


अन्य पोस्ट