सरगुजा

अग्रसेन जयंती, स्पर्धाओं में बढ़-चढक़र ले रहे हिस्सा
24-Sep-2022 10:00 PM
अग्रसेन जयंती, स्पर्धाओं में बढ़-चढक़र ले रहे हिस्सा

अम्बिकापुर, 24 सितंबर। अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रसेन भवन में लूडो प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, निशाना लगाओ, तत्कालीन भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम,  अंताक्षरी का आयोजन श्री अग्रवाल सभा अध्यक्ष अजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कराया गया, जिसमें समाज के लोगों ने भाग लिया।

 दोपहर को अग्रवाल महिला सभा के द्वारा मेहंदी लगाओ, वेस्ट से बेस्ट बनाओ, ओपन गेम, म्यूजिक़ल हौजी देसी सास विदेशी बहू ओपन गेम कुसी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें अग्रवाल समाज महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

 इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अरविंद सिघनिया विनोद अग्रवाल बगीचा रमेश अग्रवाल , राजीव अग्रवाल (राजू )किशन सल्तनिया विनोद अग्रवाल जगदीश अग्रवाल  अशोक अग्रवाल , अरविंद अग्रवाल  विकाश अग्रवाल  संजय गोयल  ,संजय गणित अजय केडिया अशोक अग्रवाल सुशील अग्रवाल कन्हैया लाल अग्रवाल घनश्याम गर्ग अमित  सुनील अग्रवाल राजेश अग्रवाल नवीन अग्रवाल किसन अग्रवाल आशीर्वाद कौशल सिंघल एवं अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्षा लक्षमी अग्रवाल संगीता रितु केडिया कोमल सल्तनिया सीमा गर्ग अग्रवाल युवा मंच से आशीष,राहुल गर्ग संजय जलान मुकेश सिंघल तनिष्क , हिमांशु, यश अग्रवाल राहुल गर्ग आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट