सरगुजा
अम्बिकापुर, 15 सितंबर। नागरिक सेवा समिति व खेल संघ ने गुरुवार को अंबिकापुर नगर के गांधी स्टेडियम में लाइट लगवाने सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से व मौखिक रूप से कलेक्टर कुंदन कुमार को बताया गया कि गांधी स्टेडियम के चारों ओर व खेल मैदानों में प्रयाप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण शहर के गणमान्य नागरिक व खिलाडिय़ों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी अंधेरे के कारण हो जाता है।
नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि शाम होते गांधी स्टेडियम के चारो ओर प्रयाप्त रोशनी नहीं रहता है, जहाँ शहर की महिलाएं व पुरुष देर रात तक टहलने का कार्य करते हैं, पर गांधी स्टेडियम में अंधेरा रहने के कारण अनहोनी व दुर्घटना होने का अशंका बना रहता है। साथ ही अंधेरे में जगह-जगह असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इन सभी कारणों को देखते हुए सरगुजा कलेक्टर को लाईट के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
नागरिक सेवा समिति के महासचिव राजीव अग्रवाल ने बताया कि गांधी स्टेडियम में शहर के हजारों की संख्या में शाम को महिला व पुरुष के अलावा बालक-बालिका खिलाड़ी भी देर शाम तक अपने खेलों का अभ्यास करते हैं, शाम होते ही गांधी स्टेडियम में अंधेरा हो जाता है जिससे बालिका खिलाड़ीयों को देर तक अभ्यास करने से डरते हैं। सभी वर्गों के लोगों को देखते हुए गांधी स्टेडियम में प्रयाप्त रोशनी की व्यवस्था करने की आवश्यकता है। सरगुजा जिला के कलेक्टर कुंदन कुमार ने गांधी स्टेडियम में प्रयाप्त लाईट लगवाने का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन देने समिति उपाध्यक्ष आलोक दुबे, उपाध्यक्ष अजय बंसल, करताराम, रणविजय सिंह तोमर, निरज प्रकाश पाण्डेय, रचित मिश्रा, नुरुल अमिन सिद्दीकी, मनीष गोयल, श्याम शर्मा, मुकेश अग्रवाल, खेल संघ की ओर से राजेश प्रताप सिंह व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


