सरगुजा
कांग्रेसियों की पदयात्रा, ग्रामीणों की समस्याओं का निदान भी
13-Sep-2022 3:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 13 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा के छठवें दिन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने ग्राम बकालो में पदयात्रा की।
8 किलोमीटर की पदयात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार के कुनीति से बढ़ती महंगाई, बेरोजगरी, बिगड़ते सामाजिक सद्भाव सहित विषयों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होने के साथ ही इसका मौके पर ही निदान कराया गया।
पदयात्रा में नारद गुप्ता सदस्य जनपद पंचायत, सरपंच दिलमेत, सुनीता लकड़ा उपसरपंच, कुंजलाल, दया, राकेश सोनी, सियाराम, हाकिम एक्का, लरंग साय समेत स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता एवम ग्रामवासी मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


