सरगुजा

कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नाकामियों से बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से अवगत कराया
10-Sep-2022 9:57 PM
कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नाकामियों से बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से अवगत कराया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 10 सितम्बर। भारत जोड़ो यात्रा के चौथे दिन शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रफी अहमद किदवई,डॉ जाकिर हुसैन और अग्रेसन वार्ड में पदयात्रा कर लोगो की समस्याएं सुनी और उन्हें केंद्र सरकार की नाकामियों से बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी की स्थिति से अवगत कराया।

श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष शफी अहमद के नेतृत्व मे भारत जोड़ो पदयात्रियों ने अब्दुल हमीद चौक से पदयात्रा शुरू की।रिंग रोड़, तालाब पीढ़,भारतमाता चौक,अग्रसेन चौक,जय स्तम्भ चौक महामाया चौक,वापस महामाया द्वार के पास समाप्त हुई। यात्रा का जगह जगह स्वागत किया क्या। हाथ मे तिरंगा और महंगाई, बेरोजगारी और कुशासन से सम्बंधित तख्तियों को लेकर निकले पदयात्रियों ने आमजन से मुलाकात कर महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय समस्या से संबंधित लोगों की समस्याओं को सुना गया।

महापौर डॉ अजय तिर्की, पीसीसी उपाध्यक्ष जे0पी0 श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अम्बिकापुर अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, अरुण मिश्रा, अरविंद सिंह गप्प्पू,रुही गजाला,नुजहत फातिमा चित्रा मिश्रा, जगन्नाथ कुशवाहा, मो0 इस्लाम, सैयद अख्तर हुसैन, आशीष वर्मा,हसन खान, रियाजुल फिरदौसी, कलाम , रसीद पेंटर,संजय विश्वकर्मा, पप्पन सिन्हा, मग्गू सिंह,पापिन्दर सिंह, अशोक अग्रवाल,अजय सिंह ,विकल झा, शुभम जायसवाल,कलीम अंसारी, माधवेंद्र सिंह, चुनमुन तिवारी, निक्की खान, अली इमाम, राजनीश सिंह,नसीम खान मो0 इमरान, कमल कांत सेन, शंकर प्रजापति, लवकेश पासवान, नरेंद्र बाबरा,निखिल विश्वकर्माअमित तिवारी राजा, अविनाश, हमीदा, आदि कार्यकर्ता शामिल थे।


अन्य पोस्ट