सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 4 सितंबर। रामविचार नेताम अपने आप में एक पुस्तक है, जिसे हम थोड़े से समय में ही व्यक्त नहीं कर सकते हंै। जीवन के कई पहलुओं से इनका निरंतर नाता रहा है एवं जहाँ भी इन्हें जिस रूप में जिम्मेदारी प्राप्त हुआ है, उसे उतने ही बखूबी से निभाया है। यह उद्गार रामविचार नेताम के बीते संसदीय कार्यकाल पर परिदर्शित स्मारिका विमोचन समारोह में अध्यक्षता के दौरान राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय ने व्यक्त की। श्री साय ने आगे कहा कि नेताम के कार्यप्रणाली से सदैव नई पीढ़ी को भी प्रेरणा प्राप्त होती है।
उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि की आसंदी से छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि हमने देखा है कि राज्यसभा के संसदीय कार्यकाल में इनके शत प्रतिशत सहभागिता रही है, जहाँ इन्होंने जनता कि साक्षात् आवाज बनकर बनकर केन्द्र सरकार को समय-समय पर आगाह ही नहीं किया है वरन लोक काल्याणकारी के दिशा में अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन के अनुभव के आधार पर समस्याओं को दूर करने के लिए उचित उपाय भी सुझाये हैं, जिन्हें भारत सरकार ने भी सतत् गंभीरता से लिया है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद अम्बिकापुर नगर निगम के महापौर डॉ. अजय तिर्की ने भी कहा कि वास्तव में यह आयोजन दलगत भावना से उपर उठकर किया गया है जो शत-प्रतिशत सार्थक भी है। चूंकि रामविचार नेताम वास्तव में सरगुजा अंचल के एक स्तम्भ है, जो दलगत राजनीति से उपर उठकर आम जनता के दिक्कतों को दूर करते हंै, इसका मंैने प्रत्यक्ष अनुभव भी किया है जब मैं इनके ही गांव सनावल से शासकीय चिकित्सीय सेवा प्रारंभ की थी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में ही पूर्व विधायक म.प्र. विधानसभा देवेश्वर सिंह, प्रसिद्ध साहित्यकार श्याम कश्यप बैचेन ने भी अपने विचार व्यक्त किये । वहीं कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त समाज सेवी श्री अजय इंगोले ने कार्यक्रम के विषय में प्रस्तावना रखी। गणेश वंदना एवं वंदे मातरम गीत कुमारी हिमांगी त्रिपाठी व कार्यक्रम का सफल संचालन संजय दुबे ने किया। आभार व्यक्त प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट एच.एस. जायसवाल ने किया।
आयोजन में मुख्य अभ्यागत के अलावा सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर जिले के सम्मानीय भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भइयालाल रजवाड़े पूर्व सांसद कमलभान सिंह, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह मेंजर, पी.आर.कश्यप, रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया, सरगुजा संभाग के सभी भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, अम्बिकापुर के प्रमुख अधिवक्ता, व्यापारी, समाजसेवी, भाजपा-कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, नेताद्वय सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


