सरगुजा

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शिक्षकों का करेंगे सम्मान
03-Sep-2022 6:48 PM
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शिक्षकों का करेंगे सम्मान

अम्बिकापुर, 3 सितंबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अंबिकापुर सेवा केंद्र में शिक्षक दिवस के अवसर पर अंबिकापुर नगरीय निकाय एवं आंचलिक क्षेत्र के विद्यालयों के राष्ट्र निर्माता शिक्षकों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया है।

सेवा केंद्र संचालिका ब्रम्हाकुमारी विद्या दीदी ने बताया कि महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर राष्ट्र को गढऩे वाले शिक्षकों का सम्मान ब्रह्माकुमारीज ़अंबिकापुर सेवा केंद्र में किया जाएगा। यह कार्यक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आजादी के अमृत महोत्सव को पूरा देश उल्लास पूर्वक मना रहा है।

आजादी के अमृत महोत्सव पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष में स्वर्णिम भारत के लिए नई शिक्षा विषय पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नव विश्व भवन चोपड़ा पारा अंबिकापुर में 4 सितंबर को संध्या 5 बजे से शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

ब्रम्हाकुमारी विद्या दीदी ने बताया कि अंबिकापुर के शासकीय एवं निजी विद्यालयों के कर्मठ समर्पित एवं कर्तव्य निष्ठ शिक्षकों को संस्था में आमंत्रित किया गया है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ऐसे कर्मठ शिक्षकों को सम्मानित करके स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है। उन्होंने शिक्षक सम्मान समारोह के लिए प्राचार्य से निवेदन किया है कि वे अपनी संस्था से कम से कम 5 या उससे अधिक शिक्षकों को सम्मान समारोह में सम्मिलित कराएं, जिसे प्रतिभा संपन्न शिक्षकों का गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में सम्मान किया जा सके।


अन्य पोस्ट