सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 31 अगस्त। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल अपने दो दिवसीय सरगुजा संभाग के प्रवास पर कल 1 सितम्बर को अम्बिकापुर पहुंचेंगे।
यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि विधानसभा नेता प्रतिपक्ष बनने के पश्चात अपने प्रथम प्रवास में पहुँच रहे श्री चन्देल अम्बिकापुर, बलरामपुर, सूरजपुर तथा कोरिया जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे तथा स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार 1 सितम्बर को सायं 7 बजे अम्बिकापुर बिश्राम गृह आगमन एवं रात्रि विश्राम, 2 सितम्बर को प्रात: 10 बजे अम्बिकापुर से राजपुर जिला बलरामपुर के लिए प्रस्थान, प्रात: 11 बजे से 2:15 तक बलरामपुर जिले के कार्यक्रम में तथा दोपहर 3 बजे अम्बिकापुर सरगुजा जिले के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
3 सितम्बर को प्रात: 10 बजे अम्बिकापुर से सूरजपुर हेतु प्रस्थान, प्रात: 11.00 बजे से 3 तक सूरजपुर जिले के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा दोपहर 3 बजे कोरिया जिले के लिए प्रस्थान करेंगें तत्पश्चात सायं 5.30 कोरिया से जांजगीर हेतु प्रस्थान करेंगें।भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने भाजपा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओ से स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।


