सरगुजा
11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरपंच संघ ने भी की हड़ताल शुरू
30-Aug-2022 9:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,30 अगस्त। वर्तमान में अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन संघ के द्वारा 2 सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं तो वही आज से सरपंच संघ प्रदेश सरपंच संघ के आह्वान पर 11 सूत्री मांग को लेकर लखनपुर के सरपंच संघ भी हड़ताल पर बैठ गए हैं।
सरपंचों के हड़ताल पर जाने से अब सरकारी कामकाज से लेकर के पंचायतों के कार्य भी प्रभावित हो रही है। वही फेडरेशन संघ के पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया कि उनकी मांगे अधिक शासन स्तर पर जल्द मांग पूरी हो जाती है तो वह काम पर जल्द ही लौटेंगे।
सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रयाग सिंह के द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा की गई मांग का जल्द से जल्द शासन स्तर पर पूर्ण किया जाए यदि नहीं करते हैं तो हम जब तक पूर्ण नहीं किया जाएगा तब तक धरना स्थल पर बैठे रहेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


