सरगुजा

देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
14-Jul-2022 3:14 PM
देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

वन महोत्सव आयोजित कर वृहद पौधारोपण अभियान शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,14 जुलाई।
स्वाथ्य मंत्री टीएस सिंह देव की माता एवं पूर्व मंत्री तथा सरगुजा की राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की जयंती पर कांग्रेसजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंह देव के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक ने राजमाता का सरगुजा के लोगों से जुड़ाव और अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री तथा एकीकृत सरगुजा की जिलाध्यक्ष रहने के दौरान के कई संस्मरण सुनाए और उनके अधूरे संकल्प को पूरा करने की बात कही।

प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा,जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता,ब्लॉक अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा ने भी अपनी बात रखी। दोपहर बाद महामाया मन्दिर में विशेष पूजा अर्चना कर भंडारा का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। राजमाता की जयंती पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के स्वेच्छानुदान मद से 19 जरूरतमन्दों को दो लाख दस हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अरविंद सिंह गप्पू,बसन्त पांडेय,अरुण मिश्रा,जगरनाथ कुशवाहा, मधु दीक्षित,मो इस्लाम,मदन जायसवाल, सन्ध्या रवानी,आशीष वर्मा, प्रमोद चौधरी,संजय सिंह, कलीम अंसारी,अमितेज सिंह गोलू,दिलीप धर,सतीश बारी,अनिल सिंह,अमित सिंह,बैजनाथ ठाकुर,सत्येंद्र तिवारी, माधवेंद्र सिंह, शकीला,दिनेश शर्मा, पंकज शुक्ला,अविनाश, चित्रा मिश्रा,रेणुका पाठक,मालती सिंह सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

शहर से लगे ग्राम खैरबार के गाड़ाघाट में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव आयोजित कर वृहद पौधारोपण अभियान शुरू किया गया। राजमाता की 89वीं जयंती पर बरगद, नीम सहित फलदार और औषधीय पौधे का रोपण किया गया। श्रीगढ़ के चांदमारी में सीड बाल तकनीक से विभन्न प्रजाति के उन्नत नस्ल की बीजों का छिडक़ाव किया गया।

सीसीएफ अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए समूचे क्षेत्र का बारबेट वायर से घेराव किया जाएगा।


अन्य पोस्ट