सरगुजा
अमित सिंह देव ने स्कूल को जनभागीदारी समिति से दो शिक्षक देने दिया आश्वासन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 7 जुलाई। नगर के वार्ड क्रमांक 7 स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को सुबह लगभग 11.30 बजे शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा स्थाई समिति अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंहदेव, विशिष्ट अतिथि पार्षद अशफाक खान, पूर्व पार्षद सुरैया देवी, मकसूद हुसैन उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अमित सिंह देव ने मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं के द्वारा राजकीय गीत अरपा पैरी के धार से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आरके विश्वकर्मा के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया। 2022 -23 परीक्षा में 12वीं में 92.5 फीसदी, दसवीं में 82.5 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा।
मुख्य अतिथि के समक्ष प्रभारी प्रचार आरके विश्वकर्मा ने शिक्षकों की कमी होने की बात कही। जिस पर शिक्षा स्थाई समिति अध्यक्ष अमित सिंह देव ने जनभागीदारी समिति से 15 जुलाई तक शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में 2 शिक्षकों की पूर्ति करने आश्वासन दिया गया। साथ ही छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि द्वारा नवमी और ग्यारहवीं की छात्राओं को तिलक लगा मुंह मीठा करा पुस्तक वितरण कर साला प्रवेश कराया।
इस दौरान विद्यालय प्रभारी प्रचार्य आरके विश्वकर्मा, व्याख्याता शशिधर पांडे, रेवती रमण सिंह, रंजना श्रीवास्तव, रंजना सिंह, रश्मि गुप्ता, नीलम खेस, सविता वर्मा, वंदना सिन्हा, अनुराधा बखला, व्यापम शिक्षक अतुल तिर्की सहायक शिक्षक आदित्य कुमार बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे। मंच का संचालन व्याख्याता शशिधर पांडे, रंजना श्रीवास्तव ने किया।


