सरगुजा

जिले में अब तक 27.2 मिमी औसत वर्षा
20-Jun-2022 8:07 PM
जिले में अब तक 27.2 मिमी औसत वर्षा

अम्बिकापुर, 20 जून। जिले में 20 जून तक 27.2 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 20 जून 2022 तक तहसील अम्बिकापुर में 24.8 मिमी, दरिमा में 14.2 मिमी, लुण्ड्रा में 6.8, सीतापुर में 30.9, लखनपुर में 51.7, उदयपुर में 38.7, बतौली में 15.2 एवं मैनपाट में 35.4 मिली  औसत वर्षा हुई है।

20 जून को अम्बिकापुर तहसील में 5.3 मिलीमीटर, दरिमा तहसील में 1.5, लखनपुर तहसील में 1.5 मिलीमीटर, तथा मैनपाट तहसील में 1.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है।


अन्य पोस्ट