सरगुजा

आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका एवं कार्यकर्ता की नियुक्ति
20-Jun-2022 8:03 PM
आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका एवं कार्यकर्ता की नियुक्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 20 जून।
जनपद पंचायत अम्बिकापुर द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त सहायिका एवं कार्यकर्ता के 24 पदों पर नियुक्ति की गई है।

जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया है कि जनपद पंचायत के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के 17, कार्यकर्ता के 6 तथा मिनी कार्यकर्ता के 1 पद को भरने की कार्रवाई हुई है।

ज्ञातव्य है कि आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता के पद पूर्णत: अस्थायी मानसेवी हैं। नियुक्त कर्मियों को कभी भी सेवा से पृथक किया जा सकता है। नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शासन द्वारा प्रतिमाह निर्धारित मानदेय देय होगा।


अन्य पोस्ट