सरगुजा

जनचौपाल में आधे घंटे में मिला सना को आयुष्मान कार्ड
07-Jun-2022 8:55 PM
जनचौपाल में आधे घंटे में मिला सना को आयुष्मान कार्ड

अम्बिकापुर, 7 जून। कलेक्टर जनचौपाल में पीडि़तों की समस्या का समाधान तत्काल व संवेदनशीलता पूर्वक होने से लोगों को राहत मिल रही है।
 
इसी कड़ी में 7 जून को आयोजित जन चौपाल में हाइड्रोसिफलिस बीमारी से पीडि़त 9 वर्षीय सना परवीन का आयुष्मान कार्ड आवेदन देने के आधे घण्टे में ही बन गया और प्रभारी कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अपने हाथों से आयुष्मान कार्ड सना को सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने सना के इलाज की व्यवस्था के लिए भी आवश्यक सुविधा मुहैया कराने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। जन चौपाल में मिले 63 आवेदनों के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

सीतापुर निवासी सना परवीन के पिता तबरेज ने बताया कि डॉक्टरों ने सना को हाइड्रोसिफलिस बीमारी से पीडि़त बताया है, जिसमें सिर बड़ा होते जाता है।

उन्होंने बताया कि 2 वर्ष की थी, तभी सिर का बढऩा शुरू हुआ था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उच्च इलाज नहीं करा पा रहे है। उन्होंने सना की इलाज हेतु सुविधा उपलब्ध कराने  के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

डीपीएम डॉ. पुष्पेंद्र राम ने बताया कि यह तंत्रिका तंत्र से संबंधित बीमारी है, जिसमें सिर में पानी भरने से सिर भारी होते जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि सीटी स्कैन व  न्यूरोलॉजिस्ट से जांच हेतु सना को आगामी 15 जून को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर बुलाया गया है।


अन्य पोस्ट