सरगुजा

सरगुजा लोकसभा के पूर्व सांसद चक्रधारी सिंह का निधन
31-May-2022 4:59 PM
सरगुजा लोकसभा के पूर्व सांसद चक्रधारी सिंह का निधन

अम्बिकापुर, 31 मई। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता चक्रधारी सिंह का निधन हो गया है। अंबिकापुर के मिशन हॉस्पिटल में लंबे समय से उनका उपचार चल रहा था। स्व. चक्रधारी सिंह सरगुजा संसदीय क्षेत्र से 1980 से 1984 तक सांसद रहे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ में 2003 से 2007 तक वे महासचिव भी रहे।

चक्रधारी सिंह पूर्व सांसद बाबूनाथ सिंह और पूर्व विधायक मदन गोपाल के बेहद करीबी माने रहे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पूर्व सांसद के निधन पर शोक जताया है।


अन्य पोस्ट