सरगुजा
देखें VIDEO : महिला अधिकारी बैठक में दे रही गालियां? शिक्षकों के वाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो रहा वीडियो
26-May-2022 12:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 26 मई। जिले में शिक्षकों के वाट्सएप ग्रुप पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अधिकारी बैठक ले रही है और साथ बैठे अधिकारी को गाली दे रही हैं।
मालूम हुआ है कि यह वीडियो मैनपाट के नर्मदापुर की है, जहां अंग्रेजी माध्यम आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल में लॉटरी सिस्टम से चयन के लिए बैठक हो रही है। सूची में गड़बड़ी देखकर महिला अधिकारी आपा खो बैठती हैं और भरी बैठक में एक अधिकारी को साले..चू..या कह रही है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक अपर कलेक्टर का है और वह जिसे गाली दे रही हैं वह प्राचार्य है।
शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा का कहना है कि उक्त बदजुबान अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे