सरगुजा
अम्बिकापुर, 29 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की अनुशंसा पर कुंज बिहारी सिंह पैंकरा अधिवक्ता को सरगुजा जिलाध्यक्ष बनाया गया। उन्हें प्रदेश संगठन मंत्री भानु प्रकाश चंद्रा जी के अनुमोदन कर नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
कुंज बिहारी सिंह सरगुजा जिले के सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक है और कंवर समाज के प्रदेश सचिव है और 2013 में लुंड्रा विधान में विधायक प्रत्यासी के रूप में निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। 2014 में लोकसभा सरगुजा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। जनता कांग्रेस में वह जिला प्रवक्ता भी रह चुके हंै और कई सामाजिक संगठनों में अध्यक्ष रह चुके हंै। सामाजिक गतिविधियों की जानकारी का अनुभव है, जिससे प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री दिल्ली सरकार गोपाल राय, प्रदेश प्रभारी सजीव झा, सह संयोजक छत्तीसगढ़ सूरज उपाधयाय, प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज दुबे व अन्य ने कुंज बिहारी सिंह को शुभकामना दी है।


