सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 24 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सरगुजा जिला अध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के द्वारा रायपुर में हुए किसानों के साथ बर्बरता पूर्वक व्यवहार व गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई की मांग को लेकर आक्रोशित किसान मोर्चा के द्वारा काली पट्टी लगाकर स्वामी विवेकानंद चौक अम्बिकापुर में धरना-प्रदर्शन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सरगुजा के अध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के द्वारा रायपुर में किसानों के साथ बर्बरता पूर्वक व्यवहार किया गया एवं कई किसानों को गिरफ्तार कर आंदोलनरत किसानों के टेंट पंडाल को भी उजाड़ दिया गया। आज किसान विरोधी भूपेश सरकार के विरोध में आक्रोशित किसान मोर्चा द्वारा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक काली पट्टी लगाकर धरना दिया गया है। अगर गिरफ्तार किसानों की जल्द से जल्द नही छोड़ा गया तो किसान मोर्चा उग्र आंदोलन करेगा।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केसरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के द्वारा जिस प्रकार अन्नदाताओं का अपमान किया जा रहा है, वह निश्चित ही क्षमा योग्य नहीं है। लोकतंत्र में लोकतंत्र की ह्त्या का प्रयास किया गया है, निश्चित ही 2023 में इसका जवाब किसान विरोधी कांग्रेस सरकार को मिलेगा।
धरना प्रदर्शन में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अनिल जयसवाल,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य विद्यानंद मिश्रा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनोज कंसारी,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष काशी केसरी ,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू पांडे, अजय सिंह धनंजय द्विवेदी, अंकित जायसवाल, अभिषेक सिंह देव ,निशांत गुप्ता ,सागर विश्वकर्मा, निरंजन राय, अवधेश सोनकर, विपिन पांडे ,अमित पटेल ,छोटे लाल माथुर, किसान मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष बारी,महामंत्री मनोज प्रसाद अभिमन्यु श्रीवास्तव, संजू कश्यप,जतीन परमार,संजू वर्मा, नंद किशोर ताम्रकार, सोनू सोनी ,बुधमेत कुजूर, राम सिंह देव धर्मेंद्र गुप्ता निशा जोन एक्का सहित भाजपा सहित किसान मोर्चा के जेष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


