सरगुजा

कलेक्टर के जाली दस्तखत से मवेशियों का अवैध परिवहन
22-Mar-2022 9:03 PM
कलेक्टर के जाली दस्तखत से मवेशियों का अवैध परिवहन

दो पशु कृषक व्यापारी के पंजीयन निरस्त, प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 22 मार्च।
सोशल मीडिया पर सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा से अवैध रूप से की जा रही मवेशियों के परिवहन के संबंध में शिकायत की गई, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने कृषक पशु व्यापारी सलीम कुरैशी और रैयुफ कुरैशी का कृषक व्यापारी पंजीयन निरस्त कर दिया है, साथ ही अब इन व्यापारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश भी जारी किया गया है।

दरअसल, सोशल मीडिया ने सरगुजा कलेक्टर से मवेशियों के अवैध परिवहन की शिकायत की, जिसको त्वरित संज्ञान में लेते हुए सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा अंबिकापुर को जांच के आदेश दिए।

जांच में पाया गया कि इन व्यापारियों को परिवहन के कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं, इसके बावजूद भी यह व्यापारी कलेक्टर के जाली दस्तखत से मवेशियों का अवैध रूप से परिवहन कर रहे हैं, जिसे देखते हुए सरगुजा कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से इन दो व्यापारियों का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है।


अन्य पोस्ट