सरगुजा

महिला कांग्रेस ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं का किया सम्मान
08-Mar-2022 8:26 PM
महिला कांग्रेस ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं का किया सम्मान

अम्बिकापुर, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कांग्रेस ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया।

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संध्या रवानी ने महिलाओं की सामाजिक स्थित पर प्रकाश डाला। उन्होंने सरगुजा जैसे आदिवासी अंचल में महिलाओं की जागरूकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त मिरो किंडो, महिला पत्रकार कविता कुशवाहा, सहोदरी देवी गांधीनगर, रोटी बैंक समूह की सदस्यों, महिला ऑटो चालकों, एसएलआरएम सेंटर की स्वच्छता दीदियों तथा अपने सीमित संसाधनों के बावजूद कोरोना कालखंड में जरूरतमंदों की मदद करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन एआईसीसी सदस्य सीमा सोनी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मधु दीक्षित, चित्रा मिश्रा, मालती सिंह, उमा राजवाड़े, शमा परवीन,शैलजा पांडेय,गीता प्रजापति, रूही गजाला, नुजहत फातिमा, फौजिया नाज इदरीसी, पूर्णिमा सिंह, गीता रजिक,एंजेला केरकेट्टा,गीता श्रीवास्तव, शकीला परवीन,  मंजू मुखर्जी, हमीदा, निर्मला केहरी, हमीदा, कुसुम मिंज, आनंदी तिग्गा, हीरो बड़ा, आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट