सरगुजा
सरगुजा के हिमांशु एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव
02-Mar-2022 8:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकपुर, 2 मार्च। बुधवार को एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकरिणी की घोषणा हुई, जिसमें एनएसयूआई सरगुजा के जिला अध्यक्ष हिमांशु जायसवाल को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।
सरगुजा जिले में अभी तक के सबसे लंबे समय तक 7 साल तक एनएसयूआई जिला अध्यक्ष की कमान इनके पास रही, जो एतिहासिक है। इससे पहले कोई अध्यक्ष पद पर इतने समय तक नहीं रहे। अब उन्हें प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिली है।
हिमांशु जायसवाल ने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, जिपं उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, एनएसयूआई की प्रदेश इकाई, जिला कांग्रेस कमिटी सरगुजा सभी वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


