सरगुजा

जनपद उपाध्यक्ष ने 62 किसानों को बांटे पॉवर स्प्रेयर मशीन
26-Feb-2022 8:47 PM
जनपद उपाध्यक्ष ने 62 किसानों को बांटे पॉवर स्प्रेयर मशीन

लखनपुर, 26 फरवरी। लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने 25 फरवरी को क्षेत्र के किसानों को निशुल्क खनिज विकास मद योजना अंतर्गत निशुल्क पॉवर स्प्रेयर मशीन का वितरण किया।

लखनपुर क्षेत्र के लगभग 62 किसानों को पॉवर स्प्रेयर मशीन का वितरण जनपद उपाध्यक्ष सिंह देव के हाथों मिलाा। अमगसी, हंसदाड़, जूना लखनपुर, रजपुरी, केवरा, सिंगीताना के किसानों को निशुल्क पॉवर स्प्रेयर मशीन प्राप्त हुआ। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव के साथ कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष सराफत अली, युवा कांग्रेस सोसल मीडिया ब्लॉक संयोजक मक़सूद हुसैन, हरित सिंह एसडीओ, सत्तर साय पैकरा, कमल सिंह पोर्ते, भीष्म सिंह कवर, रामपाल सिंह, खेमराज चौहान, अश्विनी सिंह पैकरा सहित दूर दराज से आये हुए किसान उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट