सरगुजा

कांग्रेस सरकार को प्रदेश के युवा 2023 में उखाड़ फेंकेंगे -राजपाल
12-Feb-2022 8:13 PM
कांग्रेस सरकार को प्रदेश के युवा 2023 में उखाड़ फेंकेंगे -राजपाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 12 फरवरी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सरगुजा की कार्यसमिति बैठक भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी चिंटू राजपाल के मुख्य आतिथ्य, जिला प्रभारी नितिन राय, सह प्रभारी रूबी पासी, भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, तथा भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, भारत सिंह सिसोदिया के विशिष्ट आतिथ्य व भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी सरगुजा चिंटू राजपाल ने कहा कि भाजपा दल एक विचारधारा पर आधारित दल है। अंत्योदय की बात महज एक नारा ही नहीं है, बल्कि इसे हमें धरातल पर उतारने का काम किया है। हमारे कार्यकर्ता संघर्षशील हैं, हमें सतर्कता और सावधानी के साथ सत्ता में बैठी सरकार का सामना करना है।

भाजयुमो सरगुजा सब के सहयोग से अच्छा कार्य कर रही है, जिसका उदाहरण जिले भर में कई स्थान स्थानीय मुद्दों को लेकर संपन्न कार्यक्रम है। उन्होंने निर्देश दिए कि युवा मोर्चा हर मंडल स्तर पर कार्यसमिति बैठक करेगी और एक बूथ के लिए 20 युवाओं की टीम बनाना होगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं। वर्तमान समय में भारत की 60 प्रतिशत आबादी युवा है जो देश की दिशा व दशा दोनों बदलने में सक्षम है।अभी हम विपक्ष की भूमिका में है अत: युवा मोर्चा के ऊपर आगामी चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण जवाबदारी है।

इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में युवा संगठन की रीढ़ होते हैं यदि युवा मोर्चा चाह ले तो परिश्रम की पराकाष्ठा कर हम सरकार में पुन: वापसी कर सकते हैं।

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमें बूथ का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सामाजिक समरसता का भाव लेकर अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के बारे में चिंता करती है ऐसी पार्टी का सदस्य होने के नाते युवा मोर्चा को गौरवान्वित होना चाहिए।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसके नेता राजनीति ही नहीं बल्कि सामाजिक भूमिका का भी निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हैं।

आगामी 2023 के चुनाव में सबसे अहम भूमिका युवा मोर्चा की होने वाली है।बूथ पर नए संस्कार एवं विचारवान कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति नीति से अवगत करा जोडऩे का कार्य किया जाएगा और सरगुजा के तीनों विधानसभा में युवाओं दम पर जीता जाएगा।

कार्यक्रम को जिला प्रभारी नितिन राय, सह प्रभारी रूबी पासी, भारत सिंह सिसोदिया, व संजय सोनी ने भी संबोधित किया। बैठक के दौरान 20 नए युवकों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो महामंत्री संजीव वर्मा एवं अंशुल श्रीवास्तव ने तथा आभार प्रदर्शन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शानू कश्यप ने किया।


अन्य पोस्ट