सरगुजा
अभाविप ने प्रियंका का पोस्टर जलाकर किया विरोध
10-Feb-2022 8:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 10 फरवरी। अभाविप ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए पोस्टर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबिकापुर ने कहा कि बीते दिनों कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि, छात्राएं बिकनी, जींस या हिजाब पहनकर कॉलेज आएं, ये उनकी स्वतंत्रता हैं, इस अभद्र टिप्पणी का विरोध अभाविप की छात्रा बहनों ने शासकीय पीजी कॉलेज अंबिकापुर में प्रियंका गांधी का पोस्टर जलाकर विरोध किया गया। विरोध प्रदर्शन में विभाग छात्रा प्रमुख वर्षा गुप्ता , नगर सह मंत्री मुस्कान सिंह आकांक्षा, सृष्टि , महक, पूजा, निम्मी व अन्य छात्राएं उपस्थित रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


