सरगुजा

मोदी ने आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर भाजपा कार्यकर्ताओं को किया वर्चुअल संबोधित
02-Feb-2022 7:59 PM
मोदी ने आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर भाजपा कार्यकर्ताओं को किया वर्चुअल संबोधित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,2 फरवरी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को देश की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया गया।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद पूरे विश्व की भारत के प्रति अवधारणा बदली है, आज पूरा विश्व भारत को एक सशक्त भारत के रूप में देखना चाहता है। विश्व की हमारे देश के प्रति बदली हुई अवधारणा को लेकर हम अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को आज भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, भारत सिंह सिसोदिया, अभिमन्यु गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, करता राम गुप्ता, फुलेश्वरी सिंह, अरुण सिंह, राजकुमार बंसल, आलोक दुबे, मधुसूदन शुक्ला, विकास पांडे, संतोष दास, रूपेश दुबे, रमेश जयसवाल, अजय प्रताप सिंह, विश्व विजय तोमर , अभिषेक शर्मा, सर्वेश तिवारी, रवि जैसवाल, छोटू थामस सोनू तिग्गा, अनुराधा गोस्वामी, अवधेश सोनकर, दीपक तोमर, आनंद राज सोनी, मनीष बारी, शोलु सिंह, रवि उरांव, अंकित तिरकी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट