सरगुजा

बेरोजगार युवाओं से वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन
17-Jan-2022 7:49 PM
बेरोजगार युवाओं से वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,17 जनवरी।
कांग्रेस के घोषणा पत्र में रोजगार देने का वादा पूरा नहीं करने के विरोध में भाजयुमो ने प्रदर्शन किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सरगुजा के द्वारा कांग्रेस की सरकार अपने घोषणा पत्र में युवाओं को नौकरी तथा बेरोजगार युवाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया था, वादा पूरा नहीं करने के विरोध में स्थानीय संगम चौक में छेरछेरा पर्व पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, जिला के मंत्री, भाजयुमो जिला के प्रभारी संजय सोनी की उपस्थिति में कांग्रेस सरकार के 3 साल पूरे होने के बाद भी छत्तीसगढ़ एवं सरगुजा के बेरोजगार युवाओं से जिस प्रकार से वादाखिलाफी की गई है, उसके विरोध में जमीन में बैठ कर प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ एवं सरगुजा के युवाओं के साथ छलावा किया है, उसके विरोध में आज यह प्रदर्शन हो रहा है तथा सरगुजा के बेरोजगार युवा कांग्रेस की सरकार से छेरता पर्व के अवसर पर किए गए वादों को पूरा करने हेतु छेरता मांग रहे हंै।

प्रदर्शन के दौरान दीक्षा अग्रवाल, रवि कांत, वीर सोनी, चंदन शुक्ला, निशांत सिंह शोलु ने संबोधित किया एवं इस प्रदर्शन का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संजीव वर्मा ने किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से रामप्रवेश पांडे, अकील साय मरावी, विनाल गुप्ता, हर्ष जायसवाल, रवि सोनी, अनुराग शुक्ला, गोलू यादव, दिग्विजय सिंह, रोहित कुशवाहा, दिगंबर यादव, सौरभ मिश्रा, अभिषेक तिवारी, रानी मिश्रा, मनीष दुबे, दीपू पांडे, हनी दुबे व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट