सरगुजा

मोदी की दीर्घायु के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने किया यज्ञ-हवन
07-Jan-2022 7:53 PM
मोदी की दीर्घायु के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने किया यज्ञ-हवन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 7 जनवरी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोके जाने को गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए, पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप भाजपा महिला मोर्चा ने लगाये। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष इंद्री आयम के नेतृत्व में नगर के प्राचीन शिव मंदिर में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल अग्रवाल, अरुण केसरी शैलेश गुप्ता पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री मेहीलाल आयाम, विद्वान आचार्य विनायक मिश्रा की उपस्थिति में महामृत्युंजय पाठ एवं यज्ञ हवन कराया गया एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की गई।

इस अवसर पर इंद्री आयाम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की जान के साथ जिस प्रकार का खिलवाड़ पंजाब सरकार के द्वारा किया गया, यह घोर निंदनीय है, इसकी हम सब कड़े शब्दों में भत्र्सना करते हैं। भगवान उन्हें देश के तरक्की एवं विकास के लिए और ऊर्जा एवं शक्ति दें, इसलिए हम लोगों के द्वारा आज महामृत्युंजय का पाठ व यज्ञ हवन पूजन कराया गया।

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा कि जिला कोषाध्यक्ष सरस्वती ठाकुर,मंडल महामंत्री ललिता कश्यप,जिला सोशल मीडिया प्रभारी किरण पासवान ,रामानुजगंज मंडल मीडिया प्रभारी सीता देवी, मंत्री शशि गुप्ता ,सुमिला कुशवाहा,लाखों पुरी, सावित्री ठाकुर,भाजयुमो जिला मंत्री अजय यादव राधेश्याम कुशवाहा सहित भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट