सरगुजा

राष्ट्रीय स्पर्धा में राज्य के मार्शल आर्ट खिलाडिय़ों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, भव्य स्वागत
03-Jan-2022 9:07 PM
राष्ट्रीय स्पर्धा में राज्य के मार्शल आर्ट खिलाडिय़ों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,3 जनवरी।
राष्ट्रीय थोड़ा सपोर्ट मार्शल आर्ट एसोसिएशन के द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 30 से 31 दिसंबर तक आगरा के शांति निकुंज ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज में किया गया। यहां छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाडिय़ों के लौटने पर भव्य स्वागत किया गया।

ज्ञात हो कि प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम का चयन 25 दिसंबर  को छत्तीसगढ़ थोड़ा सपोर्ट मार्शल आर्ट के अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष सौरभ फिलिप के द्वारा किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के 12 खिलाडिय़ों का चयन किया गया।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी बलराम ठाकुर स्वर्ण पदक, कृष्ण कुमार पैकरा स्वर्ण पदक,प्रेमी बेक सिल्वर पदक, सावित्री स्वर्ण पदक, रामकुमार सिल्वर पदक, रंग गुलाल किंडो सिल्वर पदक,बीरबल पैकरा सिल्वर पदक,कनी लाल पैकरा कांस्य पदक,कुश कुमार पैकरा कांस्य पदक प्राप्त किया है।

सेमीनार में बलराम ठाकुर सहदेव राम रवि को राष्ट्रीय रेफरी उपाधि दिया गया। सरगुजा सूरजपुर के खिलाड़ी पूरे भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम पूरे भारत में रोशन किया।

3 जनवरी को प्रात: 8 बजे ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर गांधी स्टेडियम कैंपस में छत्तीसगढ़ थोड़ा सपोर्ट मार्शल आर्ट के अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष सौरभ, कोषाध्यक्ष अनूप टोप्पो, थोड़ा संघ के मुख्य कोच नरेश तिर्की, संघ के सदस्य मनीष मुदलियार, रोशन, अमित पांडे, अशरफ हुसैन, राजेश रवि एवं समस्त अधिकारियों के द्वारा उनकी जीत का भव्य स्वागत किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य का कामना करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर में भी अपना नाम रोशन करने का शुभकामनाएं दी गई।


अन्य पोस्ट