सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,31 दिसंबर। आज सरगुजा पुलिस के 3 अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर एक कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई।
पुलिस अधीक्षक अमित कांबले के द्वारा अपने कार्यालय में जिला सरगुजा से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों-कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर दीर्घायु होने, स्वस्थ रहने की कामना करते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए विदा किया तथा उन्हें आग्रह किया कि यदि किसी प्रकार की कोई आवश्यकता हो तो अवश्य सूचित करेंगे।
सेवानिवृत्त होने वाले में उप निरीक्षक क्लेमेंट तिर्की जो कि पुलिस विभाग में 22 मई 1981 में भर्ती हुए थे। प्रधान आरक्षक राजाराम जो कि 9 जनवरी 1984 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे तथा आरक्षक रामदेव राम जो 7 फरवरी 1986 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। इन तीनों अधिकारियों और कर्मचारियों को विदा करते हुए पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने इनके द्वारा दिए गए कानून व्यवस्था एवं विभाग में सेवा को याद करते हुए इनसे भविष्य में यदि आवश्यकता पड़े तो पुलिस विभाग को सहयोग हेतु आग्रह किया। इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक अभय सिंह,अजीत मिश्रा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।


