सरगुजा

वृक्षमित्र ओपी अग्रवाल को अधिवक्ता संघ ने दी श्रद्धांजलि
30-Dec-2021 8:13 PM
वृक्षमित्र ओपी अग्रवाल को अधिवक्ता संघ ने दी श्रद्धांजलि

अम्बिकापुर, 30 दिसंबर। जिला सरगुजा अधिवक्ता संघ सरगुजा अम्बिकापुर द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वृक्षमित्र ओम प्रकाश अग्रवाल को शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।
 
शोकसभा में अधिवक्तागणों द्वारा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया तथा यह निरूपित किया गया कि, वे सरगुजा के माटीपुत्र थे तथा सरगुजा का नाम प्रदेश एवं देश में उनके द्वारा रौशन किया गया था। उनके नहीं रहने पर अधिवक्ता संघ एवं सरगुजा को अपूरणीय क्षति हुई है, तत्पश्चात् उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु दो मिनट का मौन रखा गया।

श्रद्धांजलि सभा में जिला सरगुजा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता,उपाध्यक्ष श्याम नारायण पाण्डेय, सचिव शाहिद खान,पी.आर.कश्यप,अली अख्तर रिजवी, राजेश सिंह, गिरजानंद सिंह,जनार्दन त्रिपाठी, विनोद दुबे, धनंजय मिश्रा,गुलशेर खान,अरविन्द सिंह (कोषाध्यक्ष), राजन वर्मा, अशोक दुबे,दिलीप सिंह, के. के. सिन्हा,विजय तिवारी,सुलेमान एक्का,श्रीमती आशा तिवारी इत्यादि अधिवक्तागण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट