सरगुजा

कोतवाली में अब दो निरीक्षक
27-Dec-2021 9:10 PM
कोतवाली में अब दो निरीक्षक

अंबिकापुर, 27 दिसंबर। सरगुजा पुलिस अधीक्षक ने कुछ अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरित कर अस्थाई रूप से अग्रिम आदेश पर्यंत तक नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया है। जिसमें साइबर सेल अंबिकापुर में पदस्थ निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को थाना अंबिकापुर, साइबर सेल में पदस्थ उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव को थाना गांधीनगर और थाना अंबिकापुर के उपनिरीक्षक विद्या भूषण भारद्वाज को साइबर सेल में पदस्थ किया गया है।


अन्य पोस्ट