सरगुजा
छापा, 540 क्विंटल धान जब्त
28-Nov-2021 8:47 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 28 नवंबर। सीतापुर अनुभाग के एसडीएम अनमोल टोप्पो के द्वारा शुक्रवार को छापामारी अभियान चलाते हुए अवैध रूप से संग्रहित 540 क्विंटल धान जब्त की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गुतुरमा में गुप्ता जनरल स्टोर में 40 क्विंटल पुराना धान संग्रहित पाया गया तथा ग्राम उलाकिया बरबहलापारा में ईश्वर प्रसाद गुप्ता के यहां 500 क्विंटल धान का अवैध संग्रहण पाया गया। एसडीएम द्वारा दस्तावेजों की जांच की गई तो दोनों जगहों पर क्षमता से अधिक धान का संग्रहण पाया गया। धान को जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया और 540 क्विंटल जब्त कर संग्रहणकर्ताओं के सुपुर्द करते हुए दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार श्री शशिकांत दुबे, नायब तहसीलदार श्री मनोज सूर्यवंशी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे