सरगुजा

कांग्रेसियों ने किया पटेल को याद
08-Nov-2021 9:17 PM
कांग्रेसियों ने किया पटेल को याद

अम्बिकापुर, 8 नवंबर।  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष चौलश्वर चंद्राकर के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा पिछड़ा वर्ग विभाग के द्वारा स्व. नंद कुमार पटेल का जन्मदिवस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता के नेतृत्व में मनाया गया।

 सर्वप्रथम स्व. नंद कुमार पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात अतिथियों ने अपने-अपने संस्मरण व्यक्त किए। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने उनके साथ बिताए हुए कई पलों का जिक्र किया, जिसमें महासमुंद , कोटा, एवं खैरागढ़ के चुनाव में उनके नेतृत्व में भाग लिए थे और वहां के संस्करण सुनाएं, कार्य करने का जो उनका तरीका था, उस पर भी प्रकाश डाला।

इसके पश्चात पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम लाल जायसवाल ने अपने विचार रखे। विचारों के इसी क्रम में सेवा दल के अध्यक्ष शिव प्रसाद अग्रहरि, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव भाई दीपक मिश्रा, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नचिकेता जायसवाल एवं प्रदेश सचिव इरफान सिद्दीकी ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम लाल जायसवाल, प्रदेश सचिव इरफान सिद्धकी, सेवादल के अध्यक्ष शिव प्रसाद अग्रहरि, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पार्षद दीपक मिश्रा, ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नचिकेता जायसवाल, धर्मेंद्र जयसवाल, सत्य प्रकाश शर्मा, बाबुलाल दुबे, रेहान रजा, अमित मितल, शुभम सोनी, अमित, कमलेश यादव, नितिन गुप्ता नरेंद्र , शिवम, सादिक, फरान आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट