सरगुजा

लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष ने किया नाली निर्माण का भूमिपूजन
03-Nov-2021 5:32 PM
लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष ने किया नाली निर्माण का भूमिपूजन

लखनपुर,3 नवम्बर। लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने मंगलवार को लटोरी के आश्रित ग्राम रामपुर मांझी पारा में बनने वाले नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। जपं उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने ग्राम के बैगा के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमिपूजन किया। साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठकर उनका हाल चाल जाना।

इस दौरान उनके साथ सिर कोतन्गा उपसरपंच सतेंद्र राय, लखनपुर पार्षद अशफाक खान, युवा कांग्रेस सोसल मीडिया ब्लॉक संयोजक मक़सूद हुसैन, अनुसूचित जाति सचिव अजर राम चौधरी, जगरोपन यादव किसान कांग्रेस जिला महामंत्री , जनपद सदस्य पति रामगोपाल(लड्डू),दीपक पैकरा यूका नेता, भीमसेन यादव रिटायर्ड शिक्षक, सरपंच शोभनाथ, सचिव रतन राम, देव सिंह, लोभन राजवाड़े, वीरेन्द्र राजवाड़े, समयलाल राजवाड़े, चंद्रशेखर पूर्व सरपंच सहित ग्राम के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट