सरगुजा
सरगुजा कांग्रेस सेवा दल ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण का मनाया जन्मदिन
18-Oct-2021 7:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,18 अक्टूबर। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के जन्म दिवस के अवसर पर अंबिकापुर के स्थानीय वृद्धा आश्रम राघवपुरी में कांग्रेस सेवादल के द्वारा जन्मदिवस मनाया गया। सबसे पहले सभी वृद्धों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया, तत्पश्चात केक काटा गया तथा सभी को फल वितरित किया गया।
सभी कांग्रेस जनों ने अरुण ताम्रकार को बधाई दी एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस कार्यक्रम में भवन एवं संनिर्माण सदस्य अनिल सिंह कर्नल,नगर निगम पार्षद दीपक मिश्रा,सेवादल के जिला महामंत्री परवेज आलम गांधी,अभिषेक सिंह,मनीष दूबे, फिरोज खान,अनुराग गुप्ता,सैफ खान,जवाहर सोनी सीडू सोनी, आकाश जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, शंकर अग्रवाल सहित कई कार्यकता उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


