सरगुजा
कन्या शाला में बास्केटबॉल ग्राउंड के लिए भूमिपूजन
13-Oct-2021 8:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,13 अक्टूबर। शासकीय कन्या उमावि अम्बिकापूर स्कूल में लगभग 6 लाख की लागत का नए बास्केटबॉल ग्राउंड का भूमिपूजन किया गया।
इस कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंहदेव, सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा, अजय सिंह बड्डू, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष शमा परिवन, सदस्य प्रभात रंजन सिन्हा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापूर संस्था प्राचार्या एस एस कुरैशी उपस्थित थे।
बास्केटबॉल ग्राउंड का भूमिपूजन विधिविधान से बास्केटबॉल के राष्ट्रीय व मेडलिस्ट खिलाडिय़ों के समक्ष किया गया। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता व संस्था के सभी स्टाफ के साथ कन्या स्कूल के सभी खिलाड़ी भी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


