सरगुजा
आईजी ने अम्बिकापुर जेल का किया निरीक्षण
12-Oct-2021 4:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उदयपुर,12 अक्टूबर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव द्वारा सोमवार को केंद्रीय कारागार अम्बिकापुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण दौरान जेल परिसर में लगे संतरी-गार्ड, प्रहरियों एवं पुलिस कर्मियों को चौकस ड्यूटी हेतु निर्देशित किया। जेल परिसर की स्वच्छता, भोजनालय की व्यवस्था एवं बंदियों द्वारा रचनात्मक कार्य सिलाई, बुनाई, बढ़ई, पेंटिंग एवं उनके द्वारा किये गए कार्य को देख कहा कि बंदियों द्वारा किए गए कार्य में तन्मयता, सुदृढ़ परिलक्षित हो रही है। जिसकी सराहना करते हुए उन्होंने जेल अधीक्षक राजेन्द्र गायकवाड़ एवं उनके टीम की प्रशंसा की।
जेल में निरुद्ध बंदियों की उनके रिश्तेदारों से मिलने की व्यवस्था देख पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव संतुष्ट हुए। जेल कारागार के सुरक्षा हेतु पुलिस गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाने हेतु निर्देश दिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


