सरगुजा
उदयपुर, 8 अक्टूबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल उदयपुर के द्वारा कवर्धा घटना को लेकर एवं एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन उदयपुर बस स्टैंड में किया गया।
पुतला दहन में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह भाजपा जिला मंत्री राधेश्याम सिंह,मंडल महामंत्री प्रबोध सिंह, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखंड विधायक सिंह,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्याम लाल जायसवाल,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लखन यादव,भाजयूमो सोशल मीडिया प्रभारी लवकेश राजवाड़े,नरेंद्र सिंह,भाजयुमो महामंत्री बुद्ध मोहन सिंह, मनबोध सिंह,टेकराम याद, विजय यादव,शुभम भदोरिया,अरुण सोनी,महिपाल सिंह,देव प्रताप बंजारा, नवीन दास,जाहिद अंसारी,आकाश,रामदयाल यादव, निशांत ताम्रकार,मानसिंह राजवाड़े एवं अन्य भाजपा भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल रहे।


