सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 7 अक्टूबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल अंबिकापुर की कार्यसमिति बैठक आज संपन्न हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।
बैठक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष,भाजपा छत्तीसगढ ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी,भाजयुमो के जिला प्रभारी संजय सोनी,भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर,भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश की कार्यसमिति सदस्य प्रिया सिंह,युवा मोर्चा जिला महामंत्री संजीव वर्मा,अंशुल श्रीवास्तव की उपस्थिति में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष निशांत सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में आहुत की गई। भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक दल है इस दल में कैसा काम करना और पार्टी के उद्देश्यों सिद्धांत के बारे में वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। समिति बैठक का संचालन महामंत्री रवि सोनी,दीपक यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रीतेश दुबे ने किया।
इस अवसर पर कार्यसमिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपाध्यक्ष रितेश यादव,सौरभ मिश्रा,नगर मंत्री रजनीश सिंह,ऋषभ त्रिपाठी,मनीष दुबे, विनय सोनी, अमित त्रिपाठी, दीपू पांडे, रितिक शर्मा, विशाल कुशवाहा व सदस्य उपस्थित रहे।


