सरगुजा
लखनपुर, 3 अक्टूबर। लखनपुर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद करते हुए किया।
कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्पअर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए हुए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान वहां प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, संभाग समन्वयक रणविजय सिंह देव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव, पार्षद रमेश जयसवाल, पार्षद अशोक अग्रवाल, शशि पांडेय, एल्डरमैन सराफत अली, नप विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद इरशाद खान, शैलेन्द्र गुप्ता,पार्षद असफाक खान, पार्षद अमित बारी, यूका सोसल मीडिया ब्लॉक संयोजक मक़सूद हुसैन, मोजिब खान, रमजान खान, दुर्गा साहू सहित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


