सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 2 अक्टूबर। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दीपक मिश्रा के नेतृत्व में महात्मा गांधी की जयंती पर गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सत्य-अहिंसा के पर्याय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जयंती पर नमन किया गया।
दीपक मिश्रा ने कहा कि गांधी जी ने सत्य व अहिंसा की राह पर चलकर देश को आजादी दिलाई। आज हम सबको उनके आदर्श व बताए हुए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। इस देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनको भी याद किया गया। जिला कांग्रेस सेवादल महामंत्री परवेज आलम गांधी ने बताया गांधी सिफऱ् एक नाम नहीं, विचार है, संस्कार है, जीवनशैली है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश को ऑर्डिनेटर युवा कांग्रेस अभिषेक सिंह, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष मनीष दुबे, विनय पांडे, अरविंद सिंह सिप्पू, अज्जू अजमत लल्ली, शुभम, अल्ताफ हुसैन, राजा सिद्दीकी, सोनू अंसारी, सीनू खान, मोनू सिंह देवेंद्रनाथ पांडे,अजीत तिवारी ,बलू अख्तर, शाफिक सौदागर, निलेश सिंह, रंजीत सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे।


