सरगुजा
कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव का गर्मजोशी के साथ स्वागत
25-Sep-2021 7:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 25 सितंबर। अम्बिकापुर आगमन पर कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष अरुण ताम्रकार का गर्मजोशी के साथ सरगुजा कांग्रेस सेवा दल द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान अतिरिक्त सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक संतोष पांडे एवं सेवादल के प्रदेश महामंत्री, राजेश गुप्ता भी मौजूद थे।
इस कार्यक्रम में सेवादल सरगुजा के अध्यक्ष शिव प्रसाद अग्रहरि, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक मिश्रा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, युवा कांग्रेस संयोजक अभिषेक सिंह, सेवादल जिला महामंत्री सरगुजा परवेज आलम गांधी, गोविंद गुप्ता, आरिफ खान शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


